देश विदेश

आशा कार्यकर्ताओं का भत्ता दोगुना, नवजातों की 63 बीमारियों की होगी स्क्रीनिंग

दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने वाली आशा कार्यकर्ताओं के प्रोत्साहन भत्ते को दोगुना कर दिया है। अब 6,690 आशा कार्यकर्ताओं को हर महीने तीन हजार के बजाय छह हजार रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। मंगलवार को त्यागराज स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित आशा सम्मेलन-2026 और आशा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसकी घोषणा की। कार्यक्रम में नवजात शिशुओं में 63 जन्मजात बीमारियों की स्क्रीनिंग, अंगदान और प्रत्यारोपण व्यवस्था को मजबूत करने तथा नर्सिंग होम की ऑनलाइन निगरानी से जुड़ी कई पहल भी शुरू की गईं।

कार्यक्रम में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जी.बी. पंत अस्पताल में सोटो भवन का वर्चुअल उद्घाटन किया। इसके अलावा मिशन अनमोल के विस्तार और नर्सिंग होम मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल की शुरुआत की गई। अधिकारियों के मुताबिक इन पहलों का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक से जोड़ने के साथ उनकी पहुंच और निगरानी को बेहतर बनाना है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

मुख्यमंत्री ने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य व्यवस्था की अग्रिम पंक्ति में काम करती हैं और गर्भवती महिलाओं, बच्चों तथा परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यकर्ताओं के प्रोत्साहन भत्ते का मुद्दा करीब एक दशक से लंबित था। कोरोना के कठिन दौर में भी आशा कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदारी निभाई। अब उनकी प्रोत्साहन राशि दोगुनी कर उनके योगदान को सम्मान दिया गया है। मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। साथ ही आगामी नवरात्रि उत्सव के दौरान उनके लिए विशेष डांडिया कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की।

24 से 72 घंटे में 63 बीमारियों की जांच
मिशन अनमोल के विस्तार के तहत अब नवजात शिशुओं में आनुवंशिक, मेटाबॉलिक और जन्मजात विकारों की पहचान के लिए जन्म के 24 से 72 घंटे के भीतर 63 बीमारियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। सरकार का लक्ष्य वार्षिक स्क्रीनिंग कवरेज को करीब 1.5 लाख से बढ़ाकर 2.5 लाख नवजातों तक करना है। अब तक 75 हजार से अधिक नवजातों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है और 700 से अधिक बच्चों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया गया है।

अंगदान के लिए जागरूकता पर जोर
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अंगदान मानवता और जीवन के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं सोटो पोर्टल के माध्यम से देहदान के लिए पंजीकरण कराया है। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं से परिवारों और वरिष्ठ नागरिकों तक अंगदान का संदेश पहुंचाने और इच्छुक लोगों को इसकी प्रक्रिया की जानकारी देने की अपील की। उपराज्यपाल ने कहा कि स्वस्थ नागरिक विकसित और सशक्त दिल्ली की आधारशिला हैं। जी.बी. पंत अस्पताल में सोटो केंद्र अंगदान और प्रत्यारोपण व्यवस्था को मजबूत करने में मदद करेगा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

नर्सिंग होम का पंजीकरण होगा ऑनलाइन
नर्सिंग होम मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल के जरिये नर्सिंग होम के पंजीकरण और नवीनीकरण जैसी प्रक्रियाएं ऑनलाइन की गई हैं। इससे प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ाने और निगरानी बेहतर करने का दावा किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं का भत्ता बढ़ाना, मिशन अनमोल का विस्तार, सोटो केंद्र और पोर्टल की शुरुआत दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था को जन-केंद्रित और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में कदम हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button