तेलंगाना पदयात्रा में मॉक पार्लियामेंट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तंज, जानिए क्या कहा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार शाम को तेलंगाना भाजपा की ओर से आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ महा पदयात्रा में हिस्सा लिया। पदयात्रा का उद्देश्य मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ आवाज उठाना था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर राजनीतिक अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। पदयात्रा को संबोधित करते हुए शाह ने राहुल को चुनौती दी कि सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए तैयार है।
राहुल गांधी उसमें आएं और अपने मुद्दों पर खुलकर चर्चा करें। अमित शाह ने राहुल गांधी की ओर से आयोजित मॉक पार्लियामेंट पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी वास्तविक संसद में कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे। कम से कम मॉक पार्लियामेंट में राहुल पीएम बन जाते, तो उनकी मां सोनिया के हृदय को शांति मिल जाती।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714