हिमाचल

अपनों को लाने के लिए HRTC की 134 स्पेशाल बसें रवाना, जानिए कहां-कहां हुई रवानगी

शिमला

दीपावली के त्योहारी सीजन में सैकड़ों लोगों को अपने घरों तक पहुंचाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की 134 स्पेशल बसें बाहरी राज्यों को रवाना हो गई हैं। दिल्ली से हिमाचल के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए आज 42 बसें, चंडीगढ़ से 69 और बद्दी से 29 बसें प्रदेश के विभिन्न रूटों पर रवाना हुई हैं, वहीं राज्य के अलग अलग डिपुओं से 132 बसें दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी के लिए भेजी गई हैं और ये बसें कल यानी सात नवंबर को प्रदेश के लोगों को लेकर वापस लौटेंगी।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

सात नवंबर को दिल्ली से 49 बसें, चंडीगढ़ से 63 और बद्दी से 20 अतिरिक्त बसें चलेंगी। एचआरटीसी की बस सेवा दिवाली वाले दिन भी शाम पांच बजे तक जारी रहेगी। आठ नवंबर को शाम पांच बजे से नौ नवंबर की सुबह आठ बजे तक एचआरटीसी की बस सेवा बंद रहेगी। यह फैसला इसलिए लिया गया ताकि निगम के ड्राइवर-कंडक्टर भी अपने परिवार के साथ दिवाली मना सके। दिवाली पर अतिरिक्त बसों का संचालन दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी बस स्टैंड से होगा। एक बस के भरते ही दूसरी बस काउंटर पर लगेगी। इस तरह सुबह से शाम तक अलग अलग बसें पैक होने के बाद अपने गतंव्य को रवाना की जाएगी। डिप्टी सीएम एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि दिवाली पर लोगों को घर पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए एचआरटीसी ने विशेष बसों की व्यवस्था की है। निगम यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रहा है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button