Portronics ने लॉन्च किया 20,000mAh का नया पावर बैंक, एक साथ दो डिवाइस होंगे चार्ज

नई दिल्ली। Portronics ने भारतीय बाजार में अपना नया पावर बैंक Luxcell 100R लॉन्च किया है। इसकी खास बात यह है कि इसमें 20,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 100W तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसमें एक बिल्ट-इन Type-C केबल भी दी गई है, जिसे जरूरत पड़ने पर बाहर निकालकर इस्तेमाल कर सकते हैं और काम खत्म होने पर वापस पावर बैंक के अंदर रख सकते हैं।
इस पावर बैंक में 20,000mAh की बैटरी दी गई है। यह Type-C पोर्ट के जरिए 100W तक की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसमें 70 सेंटीमीटर लंबी रिट्रैक्टेबल Type-C केबल मिलती है। यानी आपको अलग से चार्जिंग केबल साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी के अनुसार, इस केबल को 20,000 से ज्यादा बार खोलने और समेटने के साथ-साथ 20,000 से ज्यादा बार मोड़ने की टेस्टिंग की गई है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इसमें दो Type-C पोर्ट दिए गए हैं, जिनकी मदद से एक साथ दो डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, पावर बैंक की बैटरी 70 प्रतिशत से ज्यादा होने पर दोनों पोर्ट से 65W + 65W आउटपुट मिलता है। वहीं, बैटरी 70 प्रतिशत से कम होने पर दोनों डिवाइस को 45W + 45W आउटपुट मिलता है। इसे 65W तक की स्पीड से चार्ज भी किया जा सकता है।
मिलेगा डिजिटल डिस्प्ले और सेफ्टी फीचर्स
Portronics Luxcell 100R में PD 3.0 और PPS फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है। इसमें LED डिजिटल डिस्प्ले भी मिलता है, जो बताता है कि पावर बैंक में कितनी बैटरी बची है। सुरक्षा के लिए इसमें ओवरचार्ज प्रोटेक्शन, शॉर्ट सर्किट प्रोटेक्शन, आग से बचाव वाली केसिंग और तापमान को नियंत्रित करने वाले फीचर्स दिए गए हैं। इस पावर बैंक को BIS सर्टिफिकेशन भी मिला है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इन डिवाइस को कर सकते हैं चार्ज
इस पावर बैंक से Android स्मार्टफोन, iPhone, टैबलेट, iPad, MacBook और USB-C पोर्ट से चार्ज होने वाले लैपटॉप को चार्ज किया जा सकता है। यह Black और Orange कलर में उपलब्ध है। कंपनी इसके साथ एक साल की वारंटी भी दे रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
कीमत और उपलब्धता
Portronics Luxcell 100R को भारत में 4,599 रुपये की शुरुआती इंट्रोडक्टरी कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसकी MRP 11,999 रुपये है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। वहीं, Amazon पर इसकी कीमत 7,190 रुपये लिस्ट की गई है।