आज की ख़बरपंजाब

बिहार की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर पुल का नाम रखने के बजाय नीतीश कुमार के नाम पर रखा, जिससे समूची सिख संगत की भावनाओं को ठेस पहुंची: हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

चंडीगढ़, 22 नवंबर:

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज बिहार की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार के उस फैसले की कड़ी निंदा की है, जिसके तहत ‘कच्ची दरगाह-बिदुपुर’ छह लेन के पुल का नाम सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर रखने के बजाय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ रखा गया है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इस फैसले को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि बिहार सरकार ने पहले इस पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर रखने के प्रस्ताव को स्वीकार किया था। यह प्रस्ताव इसलिए दिया गया था, क्योंकि यह पुल सिखों के दसवें गुरु के पवित्र जन्मस्थान तख्त श्री पटना साहिब के बिल्कुल निकट स्थित है। इसके बावजूद बाद में पुल का नाम एक राजनीतिक नेता के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया। यह फैसला भाजपा नेतृत्व वाली सरकार की संकीर्ण राजनीतिक प्राथमिकताओं और लाखों श्रद्धालुओं की भावनाओं के प्रति उसकी उदासीनता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि मानवता, बलिदान, धर्म और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का अतुलनीय योगदान किसी भी राजनीतिक सीमा से कहीं ऊपर है। उनकी महान विरासत केवल सिख समुदाय की ही नहीं, बल्कि पूरे देश की अमूल्य धरोहर है।
इसलिए उन्हें सर्वोच्च सम्मान और उचित मान्यता दिया जाना आवश्यक है।

मंत्री ने सवाल उठाया कि महान सिख गुरु के नाम पर पुल का नाम रखने के प्रस्ताव को नजरअंदाज करने के पीछे आखिर क्या तर्क था? उन्होंने कहा कि सार्वजनिक बुनियादी ढांचे का इस्तेमाल राजनीतिक प्रचार या चुनावी लाभ हासिल करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। राजनीतिक नेताओं के योगदान को सम्मानित करने के अनेक अन्य तरीके हो सकते हैं, लेकिन किसी पूजनीय आध्यात्मिक शख्सियत के नाम को हटाकर उसके स्थान पर किसी राजनीतिक नेता का नाम रखना किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बिहार सरकार से अपील की कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करे और इस पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर रखे, ताकि सिख समुदाय सहित देशभर के लोगों की धार्मिक भावनाओं और आस्था का सम्मान सुनिश्चित किया जा सके।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button