सोने के आयात शुल्क में बड़ी कटौती, सरकार ने जारी की नई दरें

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट को देखते हुए सरकार ने सोने के आयात शुल्क मूल्य में मंगलवार से 96 डॉलर प्रति दस ग्राम की कटौती की है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि 24 नवंबर से सोने का आयात शुल्क मूल्य 1,149 डॉलर प्रति दस ग्राम होगा। इससे पहले यह 1,245 डॉलर प्रति दस ग्राम था। चांदी के आयात शुल्क मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह 1,496 डॉलर प्रति किलोग्राम पर बना रहेगा।
बता दें कि आयात शुल्क मूल्य वह कीमत है, जिसके आधार पर ऐसी वस्तुओं पर आयात शुल्क लगाया जाता है, जिनकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार बदलती रहती है। आम तौर पर हर पखवाड़े इसकी समीक्षा की जाती है, लेकिन कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव होने की स्थिति में बीच में भी समीक्षा की जा सकती है। सोने के आयात शुल्क मूल्य में पिछली बार 14 नवंबर को और चांदी के आयात शुल्क मूल्य में 20 नवंबर को बदलाव किया गया था।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714