दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना 2100 चाहिए, तो तुरंत करवाएं जन्मतिथि सत्यापन

– पंचकूला
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना के लिए प्रदेश में करीब दो लाख महिलाओं की डेट ऑफ बर्थ का वैरीफिकेशन नहीं हो पाया है। इस वजह से इनके खाते में 2100 रुपए नहीं आ रहे हैं। ऐसी महिलाओं के मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजे जा रहे हैं। हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण और क्रीड विभाग की टीमें इसमें लगी हैं। स्टेट को-ऑर्डीनेटर डा. सतीश खोला ने कहा कि विभाग की ओर से आ रहे मैसेज को नजरअंदाज न करें। जन्मतिथि के प्रमाणित दस्तावेज जल्द ऑनलाइन अपलोड करें। प्रदेश में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 10 लाख 59 हजार महिलाओं के खाते में हर महीने डायरेक्ट 2100 रुपए जाते हैं। 25 सितंबर को ही सरकार ने योजना का दायरा बढ़ाते हुए लाभार्थियों के लिए वार्षिक आय सीमा एक लाख से बढ़ाकर 1.80 लाख की है। दायरे बढऩे से लाभार्थी महिलाओं की संख्या बढक़र 23 लाख तक होगी। वहीं, डा. सतीश खोला ने बताया कि महिलाओं को आवेदन से पहले पी.पी. पी. में जन्मतिथि, बैंक खाते और परिवार की सालाना आय की जानकारी जांच लेनी चाहिए। इससे वैरीफिकेशन में परेशानी नहीं आएगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
दूसरे चरण में आवेदन करने वाली महिलाओं के दस्तावेजों के साथ यह भी जांचा जाएगा कि वे किसी दूसरी पैंशन योजना का लाभ तो नहीं ले रही हैं। दूसरे राज्यों में नौकरी करने वाली महिलाओं की भी जांच होगी। जिन महिलाओं के पास विभाग की तरफ से मैसेज आ रहे हैं उनके लिए सत्यापन जरूरी है। मेरा परिवार हरियाणा. जीओवी इन पर जाकर फैमिली आईडी से ओटीपी के तहत ओपन करेंगे उसके बाद सभी फैमिली मैंबर की लिस्ट आ जाएगी। जिस मैंबर की वैरीफिकेशन करवानी है उसके सामने क्लिक कर डॉक्यूमैंट अपलोड करना होगा। बर्थ डेट से संबंधित दस्तावेज अपलोड होने के बाद वैरीफिकेशन जरूरी है। इसके लिए प्रमाण के तौर पर दस्तावेज लेकर अपने एडीसी या एसडीएम कार्यालय जाना होगा। डेट ऑफ बर्थ वैरीफिकेशन के लिए बर्थ सर्टीफिकेट, 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट, स्कूल लीविंग सर्टीफिकेट, 2019 तक का वोटर का मान्य होंगे। इनमें से कोई एक डॉक्यूमेंट देकर वैरिफाई करवा सकते हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि वैरिफिकेशन के बाद पैसे मिलने शुरू हो जाएंगे।