हरियाणा में आज-कल घने कोहरे का अलर्ट: 3-4 दिसंबर को बारिश के आसार

हिसार में वीरवार को रात्रि तापमान प्रदेश में सबसे कम 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से करीब 3.6 डिग्री कम रहा। प्रदेश में शनिवार तक घने कोहरे और 3-4 दिसंबर को उत्तरी जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। न्यूनतम तापमान लगातार सामान्य से कम रहने पर सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ.चंद्रमोहन ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के जिलों में उत्तरी पश्चिमी तेज गति की हवा चलने से दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। रात का तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है। सुबह हवा की गति मंद होने के कारण हल्का कोहरा भी दिखने लगा है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
28 नवंबर तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार है। अंतिम दो दिनों में मौसम शुष्क और साफ रहेगा। दिसंबर के पहले पखवाड़े में दो से तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। इसके चलते 3-4 दिसंबर को प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना है। तेज गति की हवा चलने वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार देखने को मिलेगा।
सहायक पौध सरंक्षण अधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव ने बताया कि इस समय रात का तापमान सामान्य से कम है। लगातार कम बना रहता है तो सरसों की फसल को नुकसान होगा। फसल को सर्दी के प्रभाव से बचाने के लिए किसानों को सिंचाई करनी होगी।