हरियाणा

हरियाणा में बिजली आंदोलन शुरू करेगी आम आदमी पार्टी,नौ जुलाई को सीएम केजरीवाल और मान फूंकेंगे बिगुल

रेवाड़ी (राजेश शर्मा ) : दिल्ली और पंजाब में घरेलू उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली दे रही आम आदमी पार्टी (आप) अब इस मुद्दे को हरियाणा में भी भुनाने की तैयारी में है। बिजली कटौती और गलत बिलों के खिलाफ आप पूरे प्रदेश में बिजली आंदोलन चलाएगी। आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पंचकूला से नौ जुलाई को बिजली आंदोलन का बिगुल फूंकेंगे।

हरियाणा आप के प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य डा. सुशील गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, प्रचार समिति के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर और राष्ट्रीय संयुक्त सचिव चौधरी निर्मल सिंह ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत में बिजली संकट पर सवाल उठाए। डा. सुशील गुप्ता ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में पार्टी की सरकार है जहां किसानों को धान रोपाई के लिए 10 से 12 घंटे बिजली दी जा रही है।

इसके उलट हरियाणा में धान रोपाई के सीजन में किसानों को आठ घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही। बिजली की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने बिजली आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि प्रदेश में बिजली संकट है इस बात को जन जन तक पहुंचाने के लिए आप मेगा कैंपेन लांच करने जा रही है।

यह भी पढ़ें ...  नशा कारोबारियों को गृह मंत्री अनिल विज की चेतावनी,छोड़ दें यह काम या फिर हरियाणा

इसी तरह प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कहा कि सरकार के नौ साल बीतने को है लेकिन बिजली के बिल फुल हैं और बत्ती गुल है। उद्योग से लेकर किसान सब इससे प्रभावित हैं। राष्ट्रीय सह सचिव चौधरी निर्मल सिंह ने कहा कि आज पूरे हरियाणा के लोग परेशानी झेल रहे हैं।

 

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button