आर्थिक

Apple ने लांच किए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली। Apple ने अपने Surprise and Shine इवेंट में iPhone 18 सीरीज के दो नए प्रीमियम मॉडल iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लांच कर दिए हैं। दोनों फोन भारत समेत दुनियाभर के बाजारों में पेश किए गए हैं। नए आईफोन में कंपनी ने नया A20 Pro चिपसेट, इन-हाउस C2 मॉडेम, बेहतर कैमरा और बदला हुआ डिजाइन दिया है।

iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत

भारत में iPhone 18 Pro के 256GB मॉडल की कीमत 1,64,900 रुपए रखी गई है। इसके 512GB मॉडल की कीमत 1,89,900 रुपए, 1TB मॉडल की कीमत 2,39,900 रुपए और 2TB मॉडल की कीमत 3,14,900 रुपए है। वहीं iPhone 18 Pro Max के 256GB मॉडल की कीमत 1,79,900 रुपए, 512GB मॉडल की कीमत 2,04,900 रुपए, 1TB मॉडल की कीमत 2,54,900 रुपए और 2TB मॉडल की कीमत 3,29,900 रुपए है। दोनों फोन के लिए प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू होंगे, जबकि इनकी बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी। फोन ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और बर्गंडी जैसे रंगों में उपलब्ध होंगे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

डिस्प्ले और प्रोसेसर

iPhone 18 Pro में 6.3 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है। वहीं Pro Max मॉडल में 6.9 इंच की डिस्प्ले मिलती है। दोनों फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए दोनों मॉडल में नया Apple A20 Pro चिपसेट दिया गया है। यह 2nm तकनीक पर आधारित चिप है, जिसमें 6-कोर CPU और 7-कोर GPU दिया गया है। फोन में Apple का नया C2 मॉडेम भी मिलता है। दोनों स्मार्टफोन iOS 27 पर चलते हैं। इनमें Siri AI, बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए नया वेपोर चैंबर और नया डिजाइन किया गया Dynamic Island भी मिलता है। Dynamic Island अब एक साथ तीन Live Activities दिखा सकता है।

कैमरा भी हुआ अपग्रेड

कैमरा की बात करें तो iPhone 18 Pro और 18 Pro Max के पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48MP का Fusion प्राइमरी कैमरा, 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 48MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। प्राइमरी कैमरे में वेरिएबल अपर्चर का सपोर्ट दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 18MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। Apple ने कैमरा कंट्रोल फीचर को भी बरकरार रखा है। इसकी मदद से यूजर्स फोटो खींचते समय कैमरा सेटिंग्स को आसानी से एडजस्ट कर सकते हैं। फोन में नए Photographic Styles और Texture Control जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

बैटरी

बैटरी की बात करें तो Apple के मुताबिक iPhone 18 Pro एक बार चार्ज करने पर 36 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है। वहीं iPhone 18 Pro Max में यह समय 45 घंटे तक है। कंपनी ने दोनों फोन में फास्ट वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। हालांकि Apple ने अभी तक इन दोनों मॉडल की बैटरी क्षमता और RAM की जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं बताई है। कुल मिलाकर, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में Apple ने डिजाइन, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर के स्तर पर कई बड़े बदलाव किए हैं। Pro Max मॉडल दोनों में ज्यादा बड़ी स्क्रीन और बेहतर बैटरी बैकअप के साथ आता है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button