हरियाणा

निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का आगमन नारायणगढ़ मे 18 फ़रवरी

अम्बालाI

निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज व निरंकारी राजपिता रमित जी का अम्बाला की उप तहसील नारायणगढ़ की धरा पर 18 फ़रवरी   को आगमन होने जा रहा है।

 

उस दिन एक विशाल निरंकारी संत समागम नई अनाज मंडी अम्बाला चौक पर आयोजित होने जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते  शाहबाद ज़ोन के ज़ोनल् इंचार्ज श्री सुरिंदर पाल सिंह जी ने  बताया कि नई अनाज मंडी में संत निरंकारी मिशन के सेवादल के सदस्य एंव साध संगत के सदस्य श्रद्धा और उत्साह के साथ अपनी सेवाओं में लगे हुए है।  उन्होंने आगे  बताया कि संत निरंकारी मिशन एक आध्यात्मिकता  का मिशन है और निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का यह संदेश है कि मानव जीवन का असली उद्देश्य निरंकार प्रभु की जानकारी प्राप्त कर जाति पाति तथा ऊंच नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करना है।

 

जब इंसान को ब्रह्मज्ञान के द्वारा अपने मूल रूप परमात्मा की पहचान हो जाती है तब उसको हर ज़र्रे तथा हर प्राणी  में प्रभु निरंकार का अहसास होने लगता  है तो उसमें स्वयंमेव ही सदगुणों का विकास हो जाता है। फिर दुनियावी जिम्मेदारियों को भी हम सहज में निभा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि निरंकारी मिशन अध्यात्मिकता के साथ साथ समाज के कार्य जिनमें रक्तदान शिविर, सफाई अभियान, कुदरती आपदाओं के समय राहत शिविर, पौधारोपण आदि समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेता है।

यह भी पढ़ें ...  जिला यमुनानगर को मिली बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव पांजुपुर में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button