अतीक ने गुर्गे से कहा था उमेश की मुखबिरी तुम ही करोगे, नहीं तो उसके साथ तुम्हें भी मरवा देंगे

माफिया अतीक अहमद ने देवरिया जेल में कभी अपने ही गुर्गे रहे जैद की पिटाई के बाद धमकी दी थी कि जिस दिन उमेश पाल को मरवाऊंगा, 15 दिन नेशनल टीवी पर यही चलेगा। उमेश की मुखबिरी तुम ही करोगे। नहीं किया तो उसी के साथ तुमको भी मरवा देंगे।
जैद ने देवरिया जेल में पिटाई के कुछ दिन बाद जब अतीक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई तो उसने उमेश पाल का भी जिक्र किया था। एफआईआर का वह हिस्सा अब वायरल हो रहा है। माना जा रहा है कि अतीक 2019 से उमेश की हत्या की साजिश रच रहा था।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
कभी अतीक के बेहद खास रहे आबिद प्रधान का दामाद जैद, अतीक अहमद की सरपरस्ती में कुछ ही सालों में करोड़ों में खेलने लगा था। धूमनगंज, मरियाडीह, असरौली, एयरपोर्ट के आस पास के इलाकों के साथ बम्हरौली में जितनी जमीनों की खरीद फरोख्त होती, जैद हर जगह हस्तक्षेप करता।
प्लॉटिंग के साथ साथ वह गुंडा टैक्स भी वसूलने लगा था। बम्हरौली एक जमीन को लेकर जैद और अतीक के किसी करीबी के बीच ठन गई। अतीक ने अपने लोगों से जैद को कहलवाया कि वह विश्नापुर वाली जमीन पर अपना दावा छोड़ दे लेकिन, जैद नहीं माना।
देवरिया जेल में अतीक और उसके गुर्गों ने जैद को पीटकर किया था अधमरा
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
22 नवंबर 2018 को जैद, अपने चचेरे भाई उवैश अहमद और दोस्त अभिषेक पांडेय के साथ कार से कहीं जा रहा था। धूमनगंज क्षेत्र से कार से तीनों को उतारकर दूसरी गाड़ी में बिठा दिया गया। तीनों का अपहरण कर देवरिया जेल ले जाया गया। वहां अतीक और उसके गुर्गों ने जैद को पीटकर अधमरा कर दिया।
उमेश की मुखबिरी भी तुम ही करोगे-अतीक
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उवैश और अभिषेक को भी जमकर पीटा गया था। यहीं पर अतीक ने जैद को धमकी दी कि जमीन छोड़ दो, जिसको मैं कहूं रजिस्ट्री कर देना। यही भी कहा कि उमेश पाल को जिस दिन मरवाऊंगा, 15 दिन नेशनल टीवी पर चलेगा। उमेश की मुखबिरी भी तुम ही करोगे। नहीं किया तो उसी के साथ तुम्हें भी जान से मरवा दूंगा।
इसके बाद तीनों चुपचाप प्रयागराज चले आए। किसी से कुछ नहीं बताया। अतीक ने इसके बाद लखनऊ के व्यवसायी मोहित जायसवाल का अपहरण कर देवरिया जेल में पीटा।