राज्य

बेशरम रंग गाने पर बबीता जी ने किया डांस, लोग बोले पठान में आपको ही कास्ट करना चाहिए था

बेशरम रंग गाने पर बबीता जी ने किया डांस, लोग बोले पठान

बेशरम रंग गाने पर बबीता जी ने किया डांस, लोग बोले पठान में आपको ही कास्ट करना चाहिए था हाल ही में मुनमुन दत्ता का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बेशरम रंग गाने पर थिरकती हुई नजर आ रहीं हैं। विवादों के बीच बबीता जी का यह वीडियो बेहद सुर्खियों में है।

डांस के दौरान मुनमुन शिमरी आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। एक तरफ जहां कई लोग उनके मूव्स की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

बबीता जी मुनमुन ने बेशरम रंग गाने का किया समर्थन

दरअसल इन दिनों कई एक्ट्रेसेस दीपिका पादुकोण के डांस मूव्स को कॉपी करके अपना वीडियो बना रही हैं। इनमें हिना,जन्नत जुबैर समेत कई सेलेब्स के नाम शामिल हैं, अब इस लिस्ट में मुनमुन दत्ता भी हैं। वीडियो शेयर करते हुए मुनमन ने लिखा- ‘ये सॉन्ग पूरी तरह से वाइब है।’

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

यह भी पढ़ें ...  सेना के जवान को TTE ने चलती ट्रेन से दिया धक्का, टांग कटी

बबीता जी मुनमुन के इस वीडियो पर फैंस जमकर रिेएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आप दीपिका से लाख गुना अच्छी लग रही हो, दूसरे यूजर ने लिखा-‘आपका डांस ओरिजिनल से बेटर था।’ तीसरे यूजर ने लिखा- ‘क्या अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा को भी बायकॉट करना पड़ेगा?’बता दें कि पठान को 25 जनवरी के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button