चंडीगढ़बिजनेस

ट्रेस लाउंज सैलून की 21वीं सालगिरह : बॉलीवुड सिंगर बी प्राक एवं अभिनेत्री तानिया के साथ किया सेलिब्रेट

चंडीगढ़ (मनीष): ट्रेस लाउंज सैलून, चंडीगढ़ ने आज यहां प्रसिद्ध पंजाबी अभिनेत्री तानिया और बॉलीवुड सिंगर बी प्राक के साथ अपनी 21वीं वर्षगांठ मनाई, जिन्होंने सैलून के स्थापना दिवस के मौके पर केक काट कर सबके साथ खुशी मनाई। तानिया ने इस मौके पर वहां मौजूद मेहमानों के साथ गर्मी के मौसम में पर्सनल केयर के लिए कुछ ब्यूटी टिप्स भी साझा किए।

 

 

ट्रेस लाउंज सैलून, एससीओ 30-31, सेक्टर 8सी, मध्य मार्ग, चंडीगढ़ में स्थित है। इसके ग्राहकों की सूची में परमिश वर्मा, जानी, मानसी, सुंदा शर्मा, कपिल देव, विद्या बालन, अल्फाज जैसे कई सेलेब्रिटी भी शामिल हैं, जो कभी न कभी इस सैलून की सेवाएं ले चुके हैं। इनमें से कई कलाकारों ने सैलून के संस्थापक को शुभकामनाएं दी हैं।

 

 

 

सैलून चेन के मालिक मुनीश बजाज कहते हैं कि सोशल मीडिया के इस दौर में लुक्स पर्सनेलिटी का अहम हिस्सा बन गए हैं। लुक्स को निखारने के लिए, हमने हर किसी के लिए सुलभ सैलून की योजना बनाई है। हम केरास्टेस, लोरियल और मेट्रिक्स जैसे उम्दा उत्पादों का उपयोग करते हैं और त्वचा, सौंदर्य, बाल, श्रृंगार और नेल आर्ट जैसी सेवाओं की पेशकश करते हैं।

यह भी पढ़ें ...  ओडिशा ट्रेन हादसे पर कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रतिक्रिया "लापरवाही हुई है"

 

 

 

बजाज उत्तर भारत में कुल 37 सैलून आउटलेट चलाते हैं, जो युवाओं के लिए रोजगार भी पैदा कर रहे हैं। वह पूरे भारत में और सैलून खोलने की योजना बना रहे हैं।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button