देश का टॉफी निर्यात 12 साल में 166 प्रतिशत बढ़ा

नई दिल्ली। ‘मेलोडी’ पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच छिड़ी बहस के बीच वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को बताया कि पिछले 12 साल में देश का टॉफी निर्यात (रुपए में) 166 प्रतिशत बढ़ा है। साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2013-14 में टॉफी का निर्यात 49.68 करोड़ रुपए था जो वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 132 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इस प्रकार इसमें लगभग 166 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हालांकि ये आंकड़े रुपए में जारी किए गए हैं जिस कारण इस वृद्धि में बड़ा योगदान डॉलर के मुकाबले रुपये में पिछले 12 साल में आई गिरावट का भी है। पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में ये आंकड़े साझा करते हुए लिखा कि वैश्विक बाजार में भारतीय टॉफी की मांग बढ़ रही है और ” ‘मेड इन इंडिया’ टॉफी की मिठास दुनिया को लुभा रही है”।
उल्लेखनीय है कि ये आंकड़े तब जारी किए गए हैं जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक वीडियो में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने दिखाया है कि पीएम मोदी ने उन्हें पारले कंपनी की मेलोडी टॉफी का एक पैकेट उपहार में दिया है। उनके इस वीडियो पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसे नेतृत्व नहीं “नौटंकी” करार दिया है और आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री को देश के सामने मंडरा रहे “आर्थिक तूफान” की चिंता नहीं है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
दरअसल मेलोनी दिसंबर 2023 से पीएम मोदी के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया पर साझ करते समय “मेलोडी” हैशटैग का इस्तेमाल करती हैं जो दोनों वैश्विक नेताओं के नाम को जोड़कर बना है।