चक्रवाती तूफान और भारी बारिश ने UP में बरपाया कहर, 54 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में बुधवार को चक्रवाती तूफान और बारिश ने जमकर कहर बरपाया। मौसम जनित हादसों में पूरे राज्य में 54 से अधिक लोग अकाल मृत्यु का शिकार हुए। प्रयागराज, भदोही, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सीतापुर और बहराइच समेत कई जिलों में आंधी से सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए, जबकि बिजली के खंभे उखड़ने से विद्युत आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई और कई इलाके अंधेरे में डूब गए। आंधी बारिश से दर्जनों कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार देर रात बैठक कर आंधी, बेमौसम बारिश, आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं की समीक्षा की और 24 घंटे में पीड़ितों को मुआवजा देने के निर्देश दिए। योगी ने प्रभावित क्षेत्रों के जिलाधिकारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर जाने के लिए कहा। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है। साथ ही राजस्व, कृषि विभाग और बीमा कंपनी से नुकसान का सर्वे कराकर शासन को भी अवगत कराने के लिए निर्देशित किया। सर्वे के बाद नुकसान का आंकलन पूरा कर तुंरत मुआवजा देने के लिए कहा गया है। जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714