अपराधपंजाब

लुधियाना में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, फिल्मी स्टाइल में किया गिरफ्तार

Story Highlights
  • लुधियाना पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़ में फायरिंग
  • ATM लूट केस के आरोपी को लगी गोली
  • CP बोले-अब फायर हुआ तो बदमाशों को ठोकेंगे

लुधियाना में एक बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है लुधियाना पुलिस ने लूट के मामले में भाजपा नेता के बेटे की गिरफ्तारी के बाद एक और बदमाश अमृतराज को एनकाऊंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। लुधियाना पुलिस ने एनकाऊंटर के दौरान एक और बदमाश को गिरफ्तार किया है, जोकि पैट्रोल पंप लूट के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी पर फायरिंग की, जिससे कि बदमाश घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि आरोपी अमृतराज​​​​​​ फारच्यूनर कार में पुलिस को देख भागने लगा, लेकिन मौका रहते उसे दबोच लिया। आरोपी ने कार इतनी तेजरफ्तार से भगाई की किसी भी व्यक्ति को वह गाड़ी के नीचे दे सकता था। पुलिस ने बदमाश को फिल्मी स्टाइल में पकड़ा है। थाना मोती नगर की पुलिस इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर रही है। बदमाश गैंगस्टर अमृतराज ने पुलिस पर 4 गोलियां चलाई। दो गोलियां जिंदा कारतूस पिस्टल में मिले है।

वहीं जवाबी फायरिंग में पुलिस ने भी आरोपी पर गोलाबारी की। यह घटना इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी से एक पिस्टल, कारतूस व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि अब यदि शहर में बदमाश पुलिस पर गोली चलाएंगे तो उनकी भाषा में ही गोली का जवाब गोली से मिलेगा। आरोपी पर कत्ल, धोखाधड़ी और लूट का मामला दर्ज है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button