हरियाणा

विराट विश्वास दिवस के रूप में मनाया गया संस्थापक स्वामी विश्वास जी का प्रथम निर्वाण दिवस

पंचकूला 5 मार्च 2023। सेक्टर-9 स्थित बी.के.एम विश्वास स्कूल में विश्वास फाउंडेशन की और से मेडिटेशन सत्संग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें फाउंडेशन की और से रविवार को विश्वास फाउंडेशन के संस्थापक परम पूजनीय गुरुदेव स्वामी विश्वास का प्रथम निर्वाण दिवस विराट विश्वास दिवस के रूप में मनाया गया। इसमें ट्राइसिटी के 600 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

 

इस दौरान यहां पर मेडिटेशन के बारे में भी जागरूक किया गया। इस दौरान संस्था की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास की और से भी आज के समय को देखते हुए मेडिटेशन की महत्वता के बारे में बताया गया। कार्यक्रम की शरुआत सुबह 11 बजे की गई, जिसमें दोपहर डेढ़ बजे तक कार्यक्रम चलाया गया। इसके बाद यहां आए सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादम की भी व्यवस्था रखी गई।

यह भी पढ़ें ...  सरपंचों का "गांव देहात बचाओ आंदोलन" के तहत आज सरपंच करेंगे पंचकूला से चंडीगढ़ कूच।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button