हरियाणा

हरियाणा कल ‘टोल’ फ्री; किसानों के समर्थन में गुरनाम सिंह चढूनी का बड़ा ऐलान

दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक हरियाणा में सभी टोल फ्री दरअसल, किसानों के समर्थन में गुरनाम सिंह चढूनी ने भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के सभी पदाधिकारीयों की मीटिंग बुलाई थी। काफी देर तक यह मीटिंग चली। जिसमें तीन फैसले लिए गए। जिनकी जानकारी गुरनाम सिंह चढूनी ने दी। चढूनी ने बताया कि आज तीन फैसले लिए गए हैं। पहला ये कि हम कल दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक 3 घंटे के लिए हरियाणा को टोल फ्री रखेंगे। पश्चिमी यूपी में भी टोल फ्री करवाने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा 17 फरवरी को हर तहसील में दोपहर 12 बजे से ट्रैक्टर परेड होगी। वहीं 18 फरवरी को सभी किसान और मजदूर व अन्य संगठनों की संयुक्त बैठक होगी।

यह भी पढ़ें ...  दिग्विजय चौटाला की सांसद बीरेंद्र को चेतावनी-कहा - बयानबाजी के बजाय चुनावी अखाड़े में करें दो-दो हाथ
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button