Honda का नया EV स्कूटर QC3 भारत में लांच, सिंगल चार्ज में 145KM रेंज का दावा

नई दिल्ली। Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI) ने भारतीय बाजार में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Honda QC3 लांच कर दिया है। यह कंपनी का भारत में तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसकी कीमत 1.35 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। कंपनी के मुताबिक, यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 145 किलोमीटर तक चल सकता है।
3 kWh की बैटरी
Honda QC3 में 3 kWh की फिक्स्ड बैटरी दी गई है। इसे चार रंगों में खरीदा जा सकेगा। इनमें Pearl Precious White, Pearl Siren Blue, Matt Photon Grey Metallic और Pearl Shallow Blue शामिल हैं। शुरुआत में इस स्कूटर की बिक्री दिल्ली, आगरा, सूरत, कोल्लम और कटक में Honda RedWing डीलरशिप के जरिए की जाएगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
5 इंच की TFT स्क्रीन
Honda QC3 में 5 इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें स्कूटर से जुड़ी जरूरी जानकारी दिखाई जाएगी। इसमें Honda RoadSync कनेक्टिविटी भी मिलती है। इसके अलावा ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल और SMS अलर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। स्कूटर की सीट के नीचे 30 लीटर से ज्यादा स्टोरेज स्पेस मिलता है, जिससे इसमें सामान रखने के लिए अच्छी जगह मिलती है। Honda QC3 के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक दिया गया है।