हरियाणा

बिहार में नीतीश कुमार के एनडीए में वापस आने से जो नया गठबंधन बना था ‘इंडि’, उसकी भिंडी बन गई है अब जो मर्जी तल के खा जायेगा’’- अनिल विज

चण्डीगढ, 28 जनवरी- हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आज आई-एन-डी-आई गठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि ‘‘बिहार में नीतीश कुमार के एनडीए में वापस आने से जो नया गठबंधन बना था ‘इंडि’, उसकी भिंडी बन गई है अब जो मर्जी तल के खा जायेगा’’।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

अनिल विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा बिहार की राजनीति में चल रहे फेरबदल के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उल्लेखनीय है कि आज बिहार की राजनीति में एक बड़ा सियासी फेरबदल देखने को मिला है और नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दे दिया और आई-एन-डी-आई गठबंधन से नाता तोड़ दिया है जिस पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने चुटकी ली।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

कांग्रेस नेता राहुल गांधी न्याय यात्रा के तहत जगह-जगह घूम रहे हैं इस दौरान उन्होंने यह आरोप लगाए है कि उन्हें मंदिर में घुसने नहीं दिया गया जिस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘राहुल गांधी कहते हैं कि कोई राम लहर नहीं है, राम लहर तब होगी जब वह राम को मानेंगे जबकि इन्हें न्योता दिया गया था लेकिन वह नहीं गए और इन्हांेने इंकार कर दिया। जनता को पता लग गया है कि यह राम विरोधी है और अब वह जगह-जगह जाकर अपनी सफाई दे रहे हैं’’।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button