आज की ख़बर

पंजाब में 4 बजे तक ट्रेनों का जाम, SKM ने टोल फ्री किए.

रेल रोको आंदोलन किसान

पंजाब में 13 फरवरी से शुरू हुआ किसान आंदोलन बड़ा रूप ले चुका है. किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े जाने और रबर व प्लास्टिक की गोलियां चलाए जाने से पंजाब के अन्य किसान संगठन भी आक्रोशित हो गए हैं. इसके चलते संयुक्त किसान मोर्चा ने पंजाब के सभी टोल प्लाजा को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद कर दिया है.

 

संयुक्त मोर्चा के किसानों ने कहा कि आज पूरे पंजाब में टोल प्लाजा को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक फ्री कर दिया गया है. वाहनों के लिए टोल प्लाजा के गेट खोल दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि कल भी पूरे देश में बंद का आह्वान किया गया है. इस दौरान किसी भी गतिविधि की इजाजत नहीं होगी.

 

आज शाम एक बार फिर किसानों की केंद्र के साथ तीसरे दौर की और आंदोलन शुरू होने के बाद पहली बैठक होने जा रही है. इसमें किसानों के मुद्दों पर चर्चा होगी. लेकिन 13-14 फरवरी को पंजाब के शंभू, खानूरी और डबवाली बॉर्डर पर किसानों पर आंसू गैस के गोले, रबर और प्लास्टिक की गोलियां आदि फायरिंग से पंजाब के अन्य संगठन नाखुश हैं.

यह भी पढ़ें ...  केक खाने से लड़की की मौत के मामले में हुआ बड़ा खुलासा

 

पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर को बंद करने के बाद भारतीय किसान यूनियन उगराहां ने आज दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रेनें रोकने का फैसला किया है. पंजाब के 6 जिलों लुधियाना, अमृतसर, बठिंडा, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब और मोगा में ट्रेनें रोकी जाएंगी.

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button