आर्थिक

Maruti Suzuki ने जून में बचे डालीं दो लाख से अधिक कारें, जानें बाकी कंपनियों का हाल

नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में पिछले साल सितंबर में किये गये सुधारों के बाद से वाहन उद्योग में आयी तेजी इस साल जून में भी जारी रही। देश की सबसे बड़ी यात्री वाहन निर्माता मारुति सुजुकी ने बुधवार को बताया कि जून में उसकी कुल बिक्री 19.28 फीसदी बढ़कर दो लाख 390 इकाई पर पहुंच गई। इसमें घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री 23.78 प्रतिशत और निर्यात 11.90 फीसदी बढ़ा। कंपनी ने घरेलू बाजार में 1,47,187 यात्री वाहन बेचे। उसका निर्यात 42,768 इकाई रहा।

दूसरी सबसे बड़ी यात्री वाहन कंपनी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने जून में घरेलू बाजार में 62,076 यात्री वाहन बेचे और 1,007 वाहनों का निर्यात किया। कुल बिक्री 63,083 इकाई रही जो एक साल पहले के मुकाबले 69 फीसदी अधिक है। कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 183 फीसदी बढ़कर 14,800 इकाई पर पहुंच गई।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button