आज की ख़बरहरियाणा

गर्मी को देखते हुए विश्वास फाउंडेशन के भक्तजनों ने लगाई शीतल छबील

पंचकूला 2 जुलाई 2026। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए विश्वास फाउंडेशन के भक्तजनों द्वारा राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सेक्टर-16 स्थित अग्रसेन चौक, पंचकूला में शीतल छबील लगाई गई।

इस छबील का आयोजन भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, पंचकूला से सेवानिवृत्त विश्वास फाउंडेशन के भक्तजनों रणधीर सिंह, सुरिंदर कुमारी, सतीश गुप्ता, इंदिरा गुप्ता, मदन नागपाल, सुजाता नागपाल, ममता रानी तथा सुदेश कुमारी ने आपसी सहयोग और सेवाभाव से किया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इस अवसर पर राहगीरों, वाहन चालकों, मजदूरों और आसपास के लोगों को ठंडा रूहअफ़ज़ा तथा पौष्टिक ब्राह्मी-बादाम का शर्बत वितरित किया गया। भक्तजनों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ लोगों को शर्बत पिलाया तथा गर्मी के मौसम में अधिक से अधिक पानी पीने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने का संदेश दिया।

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से संस्था के भक्तजन निरंतर मानव सेवा के कार्यों में योगदान देते रहते हैं। भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को शीतल पेय पिलाना सच्ची मानव सेवा है।

उन्होंने कहा कि विश्वास फाउंडेशन ध्यान, सेवा और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सदैव प्रयासरत है। संस्था द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर, भोजन वितरण, जरूरतमंदों की सहायता तथा अन्य सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

छबील का लाभ बड़ी संख्या में राहगीरों ने उठाया और आयोजकों द्वारा किए गए इस पुण्य सेवा कार्य की प्रशंसा की।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button