देश विदेश

MLC चुनाव में भाजपा को बढ़त, चार राज्यों की 28 सीटों के लिए हुए इलेक्शन में खाता भी नहीं खोल पाई कांग्रेस

नई दिल्ली

देश के चार राज्यों यानी उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की कुल 28 विधान परिषद (एमएलसी) सीटों पर पिछले दिनों चुनाव हुए थे, उनकी गिनती जारी है। अभी तक के नतीजों और रुझानों से देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि पार्टी ने अभी तक एक भी सीट नहीं जीती है। सबसे बड़ी बात यह है कि कर्नाटक, जहां कांग्रेस सत्ता में है, वहां भी कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है और विपक्षी बीजेपी-जेडीएस गठबंधन ने सभी चार सीटों पर क्लीन स्वीप किया है। वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश और बिहार के कई निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की है, जबकि कर्नाटक में बीजेपी और जनता दल (सेक्युलर) के गठबंधन ने सभी चार सीटों पर जीत दर्ज की है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (एसपी) ने भी जीत हासिल की है, वहीं बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), जन सुराज पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के छह और स्नातकों के पांच निर्वाचन क्षेत्रों, बिहार में चार-चार, कर्नाटक में दो-दो तथा महाराष्ट्र में स्नातकों के तीन और शिक्षकों के दो निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 23 अक्तूबर को मतदान हुआ था। इन चुनावों में केवल स्नातक और शिक्षक मतदाता ही मतदान करने के पात्र होते हैं। मतदान के लिए ईवीएम के बजाय मतपत्रों का इस्तेमाल किया जाता है।

पीएम मोदी के गढ़ वाराणसी में सपा की बड़ी जीत

यूपी के एमएलसी चुनावों में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रहा, जहां वाराणसी शिक्षक सीट पर समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव ने जीत हासिल की। वहीं इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सपा के डॉ. मान सिंह यादव विजयी घोषित किए गए हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ से भाजपा के उमेश द्विवेदी, मेरठ से श्रीचंद शर्मा और बरेली-मुरादाबाद से भाजपा के डॉ. हरि सिंह ने जीत दर्ज की है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button