आर्थिक

Moto Buds 2 भारत में लांच, सिंगल चार्ज में 11 घंटे का प्लेबैक

नई दिल्ली। Motorola ने भारत में अपने नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स Moto Buds 2 लांच कर दिए हैं। Moto Buds 2 में Hi Res Audio, Spatial Audio और Dynamic ANC जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि यह मॉडल खासतौर पर बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस और लंबे बैटरी बैकअप के लिए तैयार किया गया है। कीमत की बात करें तो Motorola ने Moto Buds 2 की शुरुआती कीमत करीब 2,999 रुपए रखी है। नए Buds 2 PANTONE Carbon, PANTONE Violet Ice और PANTONE Gray Mist कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होंगे। ये ईयरबड्स 25 मई से Flipkart और Motorola ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर के साथ ऑफलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Moto Buds 2 में 11mm डायनामिक और 6mm माइक्रो प्लानर मैग्नेटिक ड्राइवर दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक यह सेटअप Hi Res Audio और Spatial Audio सपोर्ट के साथ बेहतर साउंड आउटपुट देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें Dynamic ANC फीचर भी मिलता है, जो 55dB तक नॉइज रिडक्शन सपोर्ट करता है। इसके अलावा Transparency Mode भी दिया गया है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

बैटरी बैकअप की बात करें तो कंपनी का दावा है कि Moto Buds 2 सिंगल चार्ज पर 11 घंटे तक चल सकते हैं। वहीं चार्जिंग केस के साथ कुल बैटरी लाइफ 48 घंटे तक बताई गई है। कंपनी के मुताबिक सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 3 घंटे तक का प्लेबैक मिल सकता है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो Moto Buds 2 में Bluetooth 6.0 और Dual Connection सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा Wear Detection और कस्टमाइजेबल टच कंट्रोल्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button