मुंबई लोकल में युवक की हत्या, दरवाजा बंद करने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी फरार

मुंबई। मुंबई में लोकल ट्रेन के प्रथम श्रेणी कोच के दरवाजे को भारी बारिश के दौरान बंद करने को लेकर हुए विवाद में 22 वर्षीय एक यात्री की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान मयंक रमेश लोहार के रूप में हुई है। यह घटना सोमवार देर रात चर्चगेट से नालासोपारा जाने वाली तेज लोकल ट्रेन में अंधेरी और बोरीवली स्टेशनों के बीच हुई।
बोरीवली रेलवे पुलिस के अनुसार, पीड़ित और आरोपी दोनों अंधेरी स्टेशन से एक ही प्रथम श्रेणी डिब्बे में सवार हुए थे। यात्रा के दौरान, तेज बारिश के बीच डिब्बे का दरवाजा खुला रखने या बंद करने को लेकर दोनों यात्रियों में बहस शुरू हो गई। यह विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया, जिसके दौरान आरोपी ने कथित तौर पर चाकू निकालकर मयंक के पेट में घोप दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।यह घटना तब सामने आई जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ, जिसमें एक यात्री प्रथम श्रेणी डिब्बे के भीतर खून से लथपथ पड़ा हुआ दिखाई दे रहा था और अन्य सह-यात्री इस दृश्य का वीडियो बना रहे थे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714