पार्टी में टूट पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे बोले, गद्दारों को टिकट देना गलती थी, जनता से माफी मांगता हूं

मुंबई
मुंबई के भांडुप में बागी सांसद संजय दिना पाटिल के गढ़ में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बागी नेताओं और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने रैली में जुटी भीड़ की ओर इशारा करते हुए कहा कि मेरे सामने सिर्फ शिवसैनिक नहीं, बल्कि जलती हुई मशालें खड़ी हैं। उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं गद्दारों और उनके आकाओं का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने इन मशालों को फिर से जला दिया। मैंने पार्टी स्थापना दिवस पर जो वादा किया था, अब उस पर अमल शुरू कर दिया है। जहां-जहां विश्वासघात हुआ है, वहां-वहां मैं खुद जाकर मतदाताओं से माफी मांग रहा हूं। उन्होंने कहा कि जनता ने पाला बदलने वाले सांसदों को शिवसेना और मशाल चुनाव चिन्ह देखकर चुना था।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उन्हें उम्मीदवार बनाना हमारी गलती थी और उसके लिए मैं आप सबसे माफी मांगता हूं। उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना को कई बार तोडऩे और कमजोर करने की कोशिश की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने हमेशा शिवसेना को खत्म करने की साजिश रची, जबकि कांग्रेस ने कभी ऐसा प्रयास नहीं किया। उन्होंने कहा कि हमने 30 साल तक कांग्रेस से लड़ाई लड़ी, लेकिन उसने कभी हमारे नेताओं को चुराने या शिवसेना को उस तरह खत्म करने की कोशिश नहीं की, जैसा बीजेपी ने किया। जब बीजेपी को सडक़ पर कोई पूछता तक नहीं था, तब हमने उसका हाथ पकडक़र उसे बड़ा किया। उस समय उनके पास पूरे देश में सिर्फ दो सांसद थे। बीजेपी के पास अपना कुछ नहीं है। यह दूसरों के बच्चों को चुराकर बड़ी हुई पार्टी है। वहीं उद्धव ठाकरे ने कहा कि जो लोग लडऩा चाहते हैं, वे खुले मैदान में आकर लड़ें।
शिंदे की सेना में शामिल होंगे सांसद निंबालकर
मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) के बागी सांसद ओमप्रकाश राजे निंबालकर ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना में शामिल होने का ऐलान किया है। निंबालकर ने कहा था कि वह अपनी राजनीतिक दिशा तय करने के लिए अपने समर्थकों से बात करेंगे। निंबालकर दोपहर में पुणे से धाराशिव में अपने घर पहुंचे, उनके साथ वाई प्लस सिक्योरिटी कवर था। इससे पहले उद्धव गुट के एक और बागी सांसद नागेश पाटिल अष्टीकर ने भी एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने की बात कही थी।