आर्थिक

200MP कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ Oppo Find X9 Ultra भारत में लांच

नई दिल्ली। Oppo ने भारतीय बाजार में फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Find X9 Ultra लांच कर दिया है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट के साथ 7,050mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन 200MP प्राइमरी कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है।

फीचर्स की बात करें तो Oppo Find X9 Ultra में 6.82 इंच की QHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1440×3168 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन से लैस है। एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। Find X9 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट के साथ Adreno 840 GPU दिया गया है। इस फोन में 16GB तक LPDDR5x RAM और XXXGB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। इस फोन में 7,050mAh की बैटरी दी गई है जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

कैमरा सेटअप की बात करें तो Find X9 Ultra के रियर में OIS के साथ 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 200MP का टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

कीमत की बात करें तो OPPO Find X9 Ultra के 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत भारत में 1,69,999 रुपए रखी गई है। इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और सेल 28 मई से Amazon, OPPO की आधिकारिक वेबसाइट और देशभर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर होगी। इसके साथ ब्रांड नो कॉस्ट EMI, बैंक ऑफर्स और खास एक्सचेंज बोनस का ऑफर भी दे रही है। जिसके बाद कीमत और कम हो जाएगी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button