महिलाओं को आरक्षण का हक दिलाकर रहूंगा, काशी से पीएम मोदी का ऐलान, सपा-कांग्रेस को कोसा

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। खुली जीप में सवार होकर महिला जन आक्रोश रैली में शामिल हुए। पीएम हाथ हिलाते और लोगों का अभिवादन करते मंच तक गए। अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी में की। उन्होंने कहा कि हम काशी की माई-बहिन के प्रणाम करत हई। प्रधानमंत्री ने कहा भारत को विकसित बनाने का काम अनवरत चल रहा है। आज की मजबूत स्तंभ नारी शक्ति है। आज एक महायज्ञ की शुरुआत के लिए आशीर्वाद लेने आया हूं। उन्होंने कहा कि देश के पीएम के तौर पर, काशी के सांसद के तौर पर देश के हित के लिए बड़े लक्ष्य के लिए आपका आशीर्वाद चाहिए। ये लक्ष्य महिला आरक्षण को लागू करना। कुछ दिनों पहले सपा कांग्रेस की वजह से हमारा प्रयास सफल नहीं हो पाया।
मैं आपको फिर से भरोसा देता हूं। आपका आरक्षण लागू हो, इसमें कोई कसर नहीं छोडूंगा। घर में महिला के सशक्त होने से पूरे परिवार को ताकत मिलती है। देश मजबूत होता है। प्रधानमंत्री ने बताया कि मैं जब 25 साल पहले गुजरात में सीएम बना था तो वहां ऐसी धारणाओं को तोडऩे का काम किया। वहां दो योजनाएं शुरू की। पहली स्कूल के लिए, दूसरी और उनकी फीस की मदद के लिए। हमारी नीतियों में महिला कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।
काशी को 6332 करोड़ की सौगात
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इससे पहले प्रधानमंत्री ने काशी को 6332 करोड़ की सौगात दी। साथ ही दो नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये ट्रेनें अयोध्या-मुंबई और बनारस-पुणे के बीच चलेंगी। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश की संसद, देश की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिले। उसे रोकने के लिए सपा, कांग्रेस ने कुत्सित प्रयास किया है। आधी आबादी के अंदर आक्रोश झलकता दिखाई दे रहा है।
महिलाओं में विपक्ष के खिलाफ आक्रोश
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
सीएम ने कहा विपक्ष के नकारात्मक रवैये के खिलाफ हमें महिलाओं का आक्रोश दिख रहा है। आधी आबादी पूरी मजबूती के साथ पीएम के साथ खड़ी है। काशी ने लंबी दूरी तय की है। काशी में 35 हजार करोड़ की योजनाएं जमीन पर उतरी हैं। 20 हजार की योजनाएं चल रहीं हैं। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नितिन नवीन काशी आए।