चंडीगढ़, 02 जुलाई 2026
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप राज्यभर के पुलिस थानों में लंबे समय से खड़े लावारिस एवं जब्त वाहनों के शीघ्र निस्तारण के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने पिछले एक माह के दौरान 7,402 जब्त वाहनों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इस अभियान से पहले पंजाब पुलिस के पास कुल 55,721 जब्त वाहन थे। इसी अवधि के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन तथा गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध राज्यव्यापी अभियान के दौरान पुलिस ने 3,355 अन्य वाहन भी जब्त किए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 59,076 हो गई। हालांकि, पिछले एक माह में 7,402 वाहनों का निस्तारण किए जाने के बाद वर्तमान में पुलिस के पास जब्त वाहनों की संख्या घटकर 51,674 रह गई है।
इस संबंध में पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने कहा, “वाहनों की सघन जांच तथा अपराधियों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस विभिन्न विशेष अभियान चला रही है। पिछले एक माह के दौरान पुलिस ने 3,355 वाहन जब्त किए हैं तथा प्रभावी कार्रवाई के माध्यम से 7,402 वाहनों का सफलतापूर्वक निस्तारण भी किया है।”
उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान एनडीपीएस अधिनियम की धारा 52-ए के अंतर्गत आने वाले मामलों को छोड़कर 8,121 वाहनों से संबंधित आवेदन कानूनी जांच के अधीन हैं, जबकि धारा 52-ए के अंतर्गत 1,276 मामलों में इन्वेंट्री तैयार करने तथा फोटोग्राफी संबंधी कानूनी प्रक्रिया अभी लंबित है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
यह विशेष अभियान राज्य के विभिन्न पुलिस जिलों एवं पुलिस कमिश्नरेटों में व्यापक स्तर पर चलाया गया। जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने अपनी अभिरक्षा में मौजूद 5,993 वाहनों में से 779 वाहनों का निस्तारण किया। मोगा पुलिस ने 2,367 में से 697 तथा बठिंडा पुलिस ने 3,008 में से 631 वाहनों का निस्तारण किया। इसी प्रकार फिरोजपुर पुलिस ने 2,649 में से 586, लुधियाना (देहात) पुलिस ने 1,618 में से 538 तथा लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट ने 7,471 में से 460 वाहनों का निस्तारण किया। तरनतारन पुलिस ने 2,033 में से 302 तथा फाजिल्का पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में मौजूद 2,216 वाहनों में से 283 वाहनों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया।