कुरुक्षेत्र, 2 जुलाई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो.सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय गुलजारी लाल नंदा की 128वीं जयंती के उपलक्ष्य में 4 जुलाई 2026 (शनिवार) को प्रातः 8 बजे ब्रह्मसरोवर स्थित सदाचार स्थल, भारत रत्न श्री गुलजारी लाल नंदा केंद्र, अर्जुन चौक, कुरुक्षेत्र में एक विशाल स्वैच्छिक प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविर का आयोजन भारत रत्न श्री गुलजारी लाल नंदा केंद्र, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, स्वदेशी जागरण मंच तथा जन सहयोग संस्था, कुरुक्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
केन्द्र की निदेशिका प्रो. शुचिस्मिता ने बताया कि रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ युवाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। रक्तदान को महादान बताते हुए आयोजकों ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उन्होंने बताया कि इस सामाजिक सरोकार से जुड़े आयोजन में अनेक शैक्षणिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाएं भी सहयोग प्रदान कर रही हैं। सहयोगी संस्थाओं में केयू की एनसीसी, एनएसएस, वाईआरसी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ(कुटा), कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर-शिक्षक संघ (कुंटिया), स्कूल शिक्षा विभाग, डॉ. हिम्मत सिंह सिंहा स्मृति न्यास, संस्कार भारती, भारत विकास परिषद, एक सहारा फाउंडेशन, मित्रजन सेवा एवं सहयोग समिति, सर्व समाज कल्याण सेवा समिति, स्थाणु सेवा मंडल, इंसानियत चैरिटेबल ट्रस्ट, पराक्रम युवा क्लब, मेंहदीरत्ता चैरिटेबल ट्रस्ट, एथलीट एसोसिएशन, हिंद जागरण मंच, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जिओ गीता संस्थान, विजन कुरुक्षेत्र तथा इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, कुरुक्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों, कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों से रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान देने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करें, जीवन बचाएं, यही सच्चा महादान है के संदेश के साथ आयोजित होने वाले इस शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं के पहुंचने की उम्मीद है।