नई दिल्ली/गोवा, 03 जुलाई 2026*
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर में हुए चंदा चोरी मामले को लेकर शुक्रवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। गोवा दौरे पर आए अरविंद केजरीवाल ने प्रेसवार्ता कर प्रधानमंत्री से कहा कि आपसे पूरा देश पूछ रहा कि राम मंदिर के ताकतवार चंदा चोरों को क्यों बचा रहे हैं? राम मंदिर में करोड़ों का जमीन घोटाला, निर्माण में 40 फीसद कमीशनखोरी और चढ़ावा चोरी हो गया। प्रधानमंत्री को कैसे पता नहीं चला? पीएम ने ही राम मंदिर ट्रस्ट बनाया, सारे सदस्यों को खुद चुना औरर चंपत राय को सर्वेसर्वा बनाया। अब जब घोटाला सामने आया है तो उन्हें बचाने में लग गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में हुए इस्तीफे, गिरफ्तारी, एसआईटी और एफआईआर सब फर्जी है। ये सिर्फ लोगों को दिखाने के लिए है।
गोवा दौरे पर आए “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेसवार्ता कर कहा कि गोवा के लोग बहुत धार्मिक हैं। जब राम मंदिर का निर्माण हुआ, तो गोवा के हिंदुओं ने बढ़-चढ़कर और दिल खोलकर पूरी श्रद्धा के साथ दान किया था। लेकिन अब जब राम मंदिर में घोटाले और चढ़ावा चोरी की बातें सामने आ रही हैं, तो गोवा के सभी सनातनी इसे सुनकर बहुत ज्यादा दुखी हैं। बताया जा रहा है कि भगवान राम का हार, पादुका और आभूषण चोरी हो गए हैं। लोगों ने पूरी श्रद्धा से हीरे-जवाहरात चढ़ाए थे, वे भी चोरी हो गए। किसी ने 200 किलो चांदी की ईंटें दी थीं, वो भी चोरी हो गईं। चांदी के दीये चोरी हो गए और 200 करोड़ रुपए का कैश चोरी हो गया। रोज जितनी बातें सामने आ रही हैं, उससे लोगों की आस्था को और ज्यादा ठेस पहुंच रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह चोरी अभी शुरू नहीं हुई है, बल्कि 2021 से शुरू हुई, जब वहां जमीनों का बहुत जबरदस्त घोटाला हुआ। इन लोगों ने मंदिर निर्माण के लिए पूरे देश से करोड़ों-अरबों रुपए इकट्ठे किए और जिस तरह से पैसे को साइफन ऑफ किया गया, उसका एक उदाहरण 2021 का मामला है। अयोध्या में एक पाठक परिवार के पास जमीन थी, जिसे उन्होंने इनकी पार्टी के एक नेता को 2 करोड़ रुपए में बेचा। 10 मिनट के अंदर उस नेता ने वही जमीन मंदिर ट्रस्ट को 18 करोड़ रुपए में बेच दी। जाहिर तौर पर मंदिर निर्माण के लिए लोगों द्वारा दिया गया 16 करोड़ रुपए का चंदा साइफन ऑफ कर लिया गया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि यह मामला उन दिनों मीडिया में भी था और सबको पता था। इसी तरह 3 करोड़ की जमीन मंदिर ट्रस्ट ने 24 करोड़ में और 9 करोड़ की एक जमीन 55 करोड़ में खरीदी। 14 करोड़ की जमीनें 95 करोड़ में खरीदी गईं। इसके कागज जनता के बीच मौजूद हैं। इन लोगों ने 1 रुपए की जमीन को 10 रुपए में खरीदकर राम मंदिर निर्माण के चंदे को साइफन ऑफ किया।
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि जब मंदिर बनने लगा तो इंजीनियर्स ने रिकॉर्ड पर गवाही दी कि हर टेंडर में 40 फीसद कमीशन लिया गया। अब निकलकर आ रहा है कि चढ़ावे की चोरी हो रही थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला है कि 40 दिन में 70 बार चोरी होने के सबूत सामने आए हैं। लोग सीसीटीवी में 70 बार चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं और इन लोगों ने 8 महीने की सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दी है। जितनी चोरी की जानकारी सामने आई है, वह केवल एक छोटी सी झलक है, पता नहीं कितनी चोरी हुई है।