कुरुक्षेत्र, 3 जुलाई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एवं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में भारत रत्न एवं देश के प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री गुलजारीलाल नंदा की 128वीं जयंती 4 जुलाई 2026 को सेवा, संस्कार और स्वदेशी की भावना के साथ श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। केन्द्र की निदेशिका प्रो. शुचिस्मिता ने बताया कि समारोह में हवन-यज्ञ, प्रथम रक्तदान शिविर, पौधारोपण, पुष्पांजलि, स्वदेशी प्रदर्शनी, भजन संध्या, महाआरती तथा पुरस्कार वितरण सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री श्री सुभाष सुधा होंगे। समारोह की अध्यक्षता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा करेंगे, जबकि उपायुक्त श्री विश्राम कुमार मीणा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
प्रो. शुचिस्मिता ने बताया कि प्रातःकालीन कार्यक्रम भारत रत्न गुलजारीलाल नंदा संग्रहालय एवं पुस्तकालय, ब्रह्मसरोवर में आयोजित होंगे। सुबह 8.00 बजे हवन-यज्ञ से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके पश्चात पूर्णाहुति, रक्तदान शिविर, पुष्पांजलि, पौधरोपण, नंदा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा स्वदेशी प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। सायं कालीन कार्यक्रम पुरुषोत्तमपुरा बाग, ब्रह्मसरोवर में होंगे, जहां शाम 5.30 बजे भजन संध्या, 6.30 बजे महाआरती, 7.00 बजे पुरस्कार वितरण तथा 7.15 बजे अतिथियों के उद्बोधन के उपरांत प्रसाद वितरण किया जाएगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714