पंजाब

डेराबस्सी में हथियारबंद युवकों का हंगामा, दुकान पर कब्जे की कोशिश, घर में कैद किया परिवार

डेराबस्सी

डेराबस्सी के रामलीला ग्राउंड के निकट गुरुवार देर रात कथित तौर पर 25 से 30 हथियारबंद युवकों द्वारा एक दुकान पर कब्जा करने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि हमलावर तलवारों, डंडों और अन्य हथियारों से लैस होकर पहुंचे तथा बिजली से चलने वाले कटर की मदद से दुकान के ताले काट दिए। पीडि़त ईश्वर दास शर्मा ने बताया कि हमलावरों ने ट्रैक्टर की सहायता से दुकान के अंदर खड़े वाहनों को बाहर खींचा, जिससे एक कार लोहे की ग्रिल से टकरा गई और वाहनों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ। उनका आरोप है कि कुछ हमलावर घर के बाहर खड़े रहे, जिसके कारण परिवार के सदस्य बाहर नहीं निकल सके। शिकायत के अनुसार दुकान की पहली मंजिल पर सो रहे मजदूरों के साथ भी मारपीट की गई और उन्हें जबरन बाहर निकाल दिया गया। इसके अलावा रास्ते से गुजर रहे लोगों और पड़ोसियों को भी हथियारों के बल पर धमकाने के आरोप लगाए गए हैं। ईश्वर दास शर्मा ने कहा कि वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर अपना ट्रैक्टर दुकान के अंदर खड़ा कर बाहर से ताला लगाकर चले गए

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button