चंडीगढ़

हिमाचल में हॉर्स ट्रेडिंग की अटकलें! पूर्व मुख्यमंत्री हुड्‌डा बोले – जोड़ तोड़ की बात ही नहीं

चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश में विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में जोड़ तोड़ को लेकर कहा कि ऐसी कोई बात ही नहीं है। हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। दावा पेश करने के लिए आज या कल विधायकों की सहुलियत देखकर ही चंडीगढ़ या शिमला में मीटिंग बुलाई जाएगी।

कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा को हिमाचल प्रदेश का पर्यवेक्षक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में नतीजों से कांग्रेस का बहुमत स्पष्ट हो चुका है। जल्द ही कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। विधायकों की बैठक में इसको लेकर जल्द ही फैसला ले लिया जाएगा।

आम आदमी पार्टी को हुड्‌डा ने वोट काटू पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि आप का काम सिर्फ वोट काटना है। कांग्रेस की वोट काटना ही इस चुनाव में आप का मकसद था, लेकिन वह अपने मकसद में सफल नहीं हो पाई। इससे पहले हरियाणा के आदमपुर में हुए उपचुनाव में भी आप ने वोट काटने के लिए अपना प्रत्याशी खड़ा किया था।

 

यह भी पढ़ें ...  Bihar: मैट्रिक की परीक्षा देने से पहले समस्तीपुर में किशोर का पेड़ से लटका मिला शव

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button