मौसम ने मार्च के महीने में मचाई तबाही,मौसम विभाग ने किसानों को दी ये हिदायतें
मार्च का मौसम तो गजब ढा रहा है। जाते जाते तबाही मचा रहा है। बता दें पंजाब, चंडीगढ़ -एनसीआर में मार्च की शुरुआत गर्मी के साथ हुई थी और तापमान भी ऊपर जा रहा था। फिर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। मार्च के जाते जाते पारा गिरने लगा बारिश आ गई और तेज हवाओं के साथ और हल्की ठंड रहने का दौर शुरू हो गया। इतना ही नहीं गुरुवार को हुई भारी बारिश की वजह से किसानों को 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है। पंजाब, हरियाणा, वेस्ट यूपी समेत कई इलाकों में किसानों के खेतों में फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है। किसान के खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों की फसल चौपट हो गई है। तेज बारिश के चलते गेहूं व सरसाें की बालियां भी टूट गईं। बे-मौसम बारिश की वजह से अब किसानों की चिंता बढ़ने लगी है।
बता दें राजस्थान से करीब होने के चलते पंजाब के मालवा क्षेत्र में अक्सर भयंकर तूफान आते रहते हैं। शुक्रवार को पंजाब के जिला फाजिल्का के एक गांव बुकाईंवाला में बवंडर ने खूब कहर बरपाया। भारी तबाही मचाई। इसके चलते घरों की दीवारें गिर गईं,बाग बगीचों में लगे पेड़ पौधे उखड़कर हवा में लहराते दिखे। मार्च में मौसम का ऐसा मिजाज सबको हैरान कर रहा है। मौसम विभाग के डायरेक्टर मनमोहन सिंह ने कहा कि पंजाब में पहले भी तेज हवाएं चलती रहीं हैं लेकिन ऐसी घटना अरसे बाद हुई है। उन्होंने कहा कि 26 मार्च से मौसम शुष्क हो जाएगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, 25 और 26 मार्च 2023 को मध्य और पूर्व के कुछ हिस्सों में बारिश, हवा और ओलावृष्टि भी हो सकती है। IMD के अनुसार, पर्वतीय इलाकों में रुक-रुक कर बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जातई है।