हरियाणा

कार की टक्कर से दो महिलाओं की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, तीन की हालत गंभीर

नांगल चौधरी में अकबरपुर फ्लाईओवर के पास हुए एक सडक़ हादसे में राजस्थान के झुंझुनू जिले के एक परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात इनोवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजस्थान के झुंझुनू जिले के गांव शिमला निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी मां कमला, चाचा दुलीचंद, चाची भतेरी और चचेरे भाई नवनीत के साथ नांगल कालिया गांव में एक रिश्तेदार का हालचाल जानने जा रहे थे। रास्ते में अकबरपुर फ्लाईओवर के पास उनकी बाइक पंचर हो गई। इसके बाद दोनों बाइक सडक़ किनारे खड़ी कर सभी लोग नीचे उतर गए। इसी दौरान नारनौल की ओर से तेज रफ्तार इनोवा कार ने पहले बाइक को टक्कर मारी और फिर सडक़ किनारे खड़े पांच लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में कमला, भतेरी, दुलीचंद और नवनीत गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि नरेश को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से नांगल चौधरी और बाद में नारनौल के सरकारी में अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने कमला को मृत घोषित कर दिया, जबकि जयपुर में उपचार के दौरान भतेरी ने भी दम तोड़ दिया। दुलीचंद और नवनीत का उपचार जारी है। शिकायत के अनुसार हादसे के बाद इनोवा चालक कुछ देर मौके पर रुका, लेकिन लोगों की भीड़ जुटने पर वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और अन्य दस्तावेज कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

अस्पताल में चल रहा इलाज

घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से नांगल चौधरी और बाद में नारनौल के सरकारी में अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने कमला को मृत घोषित कर दिया। जबकि जयपुर में उपचार के दौरान भतेरी ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर जाकर लिया स्थिति का जायजा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button