चंडीगढ़

विश्वास फाउंडेशन ने सेक्टर 31 चंडीगढ़ में वितरित किए जरूरतमंदों को 250 गर्म कंबल

चंडीगढ़ 10 दिसम्बर 2023। सदैव मानवता की सेवा की भावना तथा समर्पण और सहयोग के उद्देश्य से विश्वास फाउंडेशन ने आज गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से 250 गर्म कंबल ठण्ड से बचाव हेतू वितरित किए। यह कम्बल सैक्टर 31 चंडीगढ़ के कार्तिक मंदिर में जगतपुरा में तरपाल से बनी झुग्गिओं में गुजर बसर कर रहे जरूरतमन्द परिवारों को वितरित किए गए। कम्बल मिलते ही सभी के चेहरे पर राहत एवम खुशी झलक रही थी। इन बेसहारों तथा वंचितों पर सबकी नजर नहीं जा पाती। विश्वास फाउंडेशन सदैव ऐसे लोगो की सेवा में कार्यरत रहती है।

 

विश्वास फाऊंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास जी के निर्देशन में व चंडीगढ़ तमिल संगम से राज सेकरण, पी गुणा सेकरण व शिवा सुभरामणियम की उपस्थिति में यह पुण्य कार्य किया गया। जरूरतमंदों की मदद में सदैव अपनी खुशी ढूंढना हमारा परम् धर्म होना चाहिए। विश्वास फाउंडेशन सदैव निस्वार्थ भावना से कार्यरत रहती है।

यह भी पढ़ें ...  यह 'केजरीवाल की गारंटी' बनाम 'जुमले' है, समझदारी से चुनें: भगवंत मान

 

चंडीगढ़ तमिल संगम से राज सेकरण ने भी निरंतर मानव सेवा को समर्पित विश्वास फाउंडेशन के इस नेक कार्य की सराहना की और बताया कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। ऐसे दानवीरों, बुद्धिजीवियों पर हमेशा भगवान का आशीर्वाद बना रहता है।

 

इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से उपाध्यक्ष साध्वी शक्ति विश्वास, शिशुपाल पठानिया, संतोष पठानिया, वरीन्द्र कुमार गांधी, सरोज गांधी, हरकमल शर्मा व संस्था के अन्य अनुयायी भी उपस्थित रहे।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button