हरियाणा

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 : पंचगव्य से मिल रहा रोजगार, आत्मनिर्भर बन रही यहां की महिलाएं

कुरुक्षेत्र (विनोद खुंगर)। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 में भारी संख्या लोगों की भीड़ उमड़ रही हैं। ऐसे में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपना स्टॉल लगाया। आपको बता दें गौ रक्षा के लिए गुजरात की महिलाओं ने पंचगव्य को स्वयं रोजगार बनाया और गाय के पंचगव्य से बना सामान भी लोग खूब खरीद रहे है।

 

गीता जयंती स्टाल लगाए सिमरन आर्य ने बताया कि वह मुख्य रूप से गुजरात की रहने वाली है और पानीपत में दूसरी महिलाओं के साथ मिल पंचगव्य से घर में इस्तेमाल किए जाने वाला समान तैयार कर रही है। उनके द्वारा उठाया कदम गौ रक्षा के लिए भी संदेश है क्योंकि लोग अक्सर दूध न देने वाली गायों को सड़क पर भटकने के लिए छोड़ देते हैं या फिर उन्हें कुछ ऐसे लोगों के हाथों बेच दिया जाता है। जो आगे जाकर गाय की हत्या कर उसका मांस बाजार में बेचते हैं। सिमरन ने कहा कि पंचगव्य से बना सामान स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। वह जो भी सामान तैयार कर रही हैं उसमें गाय के दूध ,दही ,घी,छाछ के साथ साथ गोमूत्र और गाय के गोबर का भी इस्तेमाल किया जाता है। यह सभी सामान महिलाओं के द्वारा तैयार किया गया है जिससे महिलाओं को रोजगार भी मिल रहा है।

यह भी पढ़ें ...  हरियाणा सरकार पदोन्नति के लिए बनाएगी पॉलिसी
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button