जालंधर में नशा तस्कर के घर पर पीला पंजा, पुलिस ने की कार्रवाई, सरकारी जमीन पर किया था कब्जा

पंजाब में नशा विरोधी अभियान के तहत जालंधर प्रशासन ने कुख्यात तस्कर दलीप सिंह लाडा पर कड़ा प्रहार किया है। पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने उसकी अवैध रूप से बनाई गई संपत्ति को ध्वस्त कर दिया, जिससे इलाके में हलचल मच गई। सुबह के समय पुलिस और नगर निगम की टीम ने बाबा दीप सिंह नगर इलाके में दबिश दी। यह ठिकाना लंबे समय से दलीप सिंह लाडा के कब्जे में बताया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। जांच में सामने आया कि दलीप सिंह लाडा ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर पक्का ढांचा खड़ा किया हुआ था। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नगर निगम की मशीनों से पूरे निर्माण को गिरा दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दलीप सिंह लाडा के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें ज्यादातर केस नशा तस्करी से जुड़े हैं। वह लंबे समय से पुलिस के रडार पर था। प्रशासन की ओर से दलीप सिंह लाडा को कई बार अवैध निर्माण हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए थे।
लेकिन उसने किसी भी निर्देश का पालन नहीं किया, जिसके बाद सख्त कदम उठाते हुए यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके को पुलिस ने घेर लिया था, ताकि कोई विरोध या अप्रिय घटना न हो। बुलडोजर की मदद से दलीप सिंह लाडा की अवैध संपत्ति को पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि दलीप सिंह लाडा के खिलाफ की गई यह कार्रवाई एक चेतावनी है। आने वाले समय में अन्य नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। जालंधर में दलीप सिंह लाडा के खिलाफ हुई यह बड़ी कार्रवाई दिखाती है कि सरकार अब नशा तस्करों के खिलाफ सिर्फ गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि उनकी अवैध कमाई और संपत्तियों पर भी सीधा वार कर रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714