कैथल में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, जींद रोड और गुलमोहर सिटी में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) कार्यालय की ओर से शहर की लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में लोगों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। इस कार्रवाई का उद्देश्य सडक़ों के राइट ऑफ वे को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना है। डीटीपी प्रवीण कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत ढांड रोड स्थित सनसिटी और जींद रोड स्थित गुलमोहर सिटी में सेक्टर रोड और आंतरिक सडक़ों पर निवासियों की ओर से किए गए अतिक्रमण हटाए गए। टीम ने मौके पर फेंसिंग, ग्रिल और अन्य अवरोधों को हटाकर सडक़ों को खाली कराया। इस दौरान वे स्वयं ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की ओर से जनहित याचिका में दिए गए निर्देश और हरियाणा सरकार के नगर एवं ग्राम योजना विभाग के आदेश के तहत की गई।
उन्होंने कहा कि अब उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी जो आवासीय भवनों के स्टिल्ट फ्लोर का गलत उपयोग कर रहे हैं या वहां अवैध निर्माण कर रहे हैं। जिला नगर योजनाकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे सडक़ों के राइट ऑफ वे में किसी भी प्रकार का निर्माण, बाउंड्री वॉल, शेड या फेंसिंग न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। सन सिटी एरिया में लोगों ने डीटीपी पर बिना नोटिस दिए कार्रवाई करने के आरोप लगाते हुए उनका विरोध किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक लीला राम, कांग्रेस से विधायक आदित्य सुरजेवाला और कांग्रेस पार्षद सुशीला शर्मा भी लोगों के पक्ष में खड़े रहे। लीला राम ने तो डीटीपी को ये तक कहा कि तुम चेहरा देखकर कार्रवाई करते हो। ऐसी कई दुकानें साथ ले जाकर दिखाता हूं, जहां पर खानापूर्ति की कार्रवाई की गई है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
लोगों ने जताया विरोध
सन सिटी एरिया में लोगों ने डीटीपी पर बिना नोटिस दिए कार्रवाई करने के आरोप लगाते हुए उनका विरोध किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक लीला राम, कांग्रेस से विधायक आदित्य सुरजेवाला और कांग्रेस पार्षद सुशीला शर्मा भी लोगों के पक्ष में खड़े रहे। लीला राम ने तो डीटीपी को ये तक कहा कि तुम चेहरा देखकर कार्रवाई करते हो।