जंतर-मंतर प्रदर्शन के लिए मुंबई से दिल्ली पहुंचे CJP नेताओं को विमान से ही हिरासत में लिया

नई दिल्ली। मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ी के आरोपों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख नेताओं अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया। तीनों नेताओं को विमान के दिल्ली पहुंचने के बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हिरासत में लिया गया।
सीजेपी ने तीनों नेताओं के हिरासत में लिए जाने की जानकारी देते हुए इसकी निंदा की। सीजेपी की ओर से विमान का एक वीडियो साझा किया गया है जिसके अनुसार, विमान के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरने के बाद कुछ महिला पुलिस अधिकारी विमान के अंदर पहुंचीं और तीनों नेताओं से बातचीत कर उन्हें प्रदर्शन में शामिल नहीं होने के लिए समझाने का प्रयास किया। हालांकि, बातचीत से बात नहीं बनी और पुलिस ने अभिजीत दीपके, सौरभ दास तथा आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया। इस दौरान अभिजीत दीपके ने पुलिस से कहा कि देखो देश कहाँ जा रहा है, यह तानाशाही है। हम गिरफ्तार होने के लिए ही आए हैं, कर लो गिरफ्तार।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714