चंडीगढ़, 7 अक्टूबर। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा है कि एशियन गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है, लेकिन भाजपा सरकार खिलाड़ियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने पार्टी कार्यालयों को फाइव स्टार होटलों की तरह बना रही जबकि खिलाड़ियों को सुविधाओं के नाम पर केवल टूटे-फूटे ट्रैक पर खेल की तैयारियों के लिये छोड़ दिया है। प्रदेश में ना मैदान है और ना खिलाड़ियों को अच्छी सुविधाएं मिल रही। भाजपा सरकार सब कुछ गुजरात में ले जाना चाहती है, जबकि वहां नामात्र खिलाड़ी हैं। वे भिवानी जिले के दौरे के दौरान पत्रकारों से रूबरू थे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
डॉ अजय चौटाला ने एशियन गेम्स में हरियाणा के विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि इन खिलाड़ियों की बदौलत हमारे देश व प्रदेश का गौरव बढ़ा है, इसके बावजूद भाजपा सरकार गुजरात में बड़ा खेल बजट खर्च कर रही है, जहां ना तो खेल है और ना ही कोई खिलाड़ी। डॉ चौटाला ने कहा कि ये पूर्व सीएम स्वर्गीय ओमप्रकाश चौटाला की नीतियों का परिणाम है कि जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर विजेता खिलाड़ियों के लिए प्रोत्साहन राशी शुरू की थी, जिसकी वजह से हरियाणा में खेलों को बढ़ावा मिला था। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार विजेता खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि बढ़ाए और उन्हें अच्छे पदों पर सरकारी नौकरियों दें, जो कि उनका हक है।
डॉ चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को हरियाणा से कोई लगाव नहीं है, वे यहां सिर्फ कहने के मुख्यमंत्री है, क्योंकि सीएम विदेश यात्रा और ज्यादातर पंजाब चुनाव प्रचार में ही व्यस्त रहते है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में किसानों की हालत खराब होती जा रही है। भाजपा राज में किसान परेशान है, क्योंकि किसानों की ना फसल बिकती, ना उन्हें समय पर खाद मिलती। हरियाणा सरकार वादा तो 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदना का करती है, लेकिन सच्चाई ये है कि मंडियों में ना बाजरा बिक रहा, ना धान। किसानों की खाद की पर्ची थानों में मिल रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
डॉ अजय सिंह चौटाला ने ये भी कहा कि आज चुनाव आयोग, ईडी, सीबीआई जैसी सारी सरकारी एजेंसियां भाजपा की पैरोल पर काम कर रही है। भाजपा राज में जमकर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है और जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है। जेजेपी प्रमुख अजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी ने दो अक्टूबर से प्रदेश भर में जन जागरण अभियान छेड़ दिया है और इसके माध्यम से पार्टी की नीतियों का प्रचार व सरकार की खराब नीतियों को उजागर किया जाएगा। वे खुद सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर सरकार की गलत नीतियों की पोल खोलेंगे। वहीं पुराने व नए साथियों को जोड़कर जेजेपी को मजबूती देंगे।