देश विदेश

भारत अमरीका का अहम सहयोगी, विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा बयान, टैरिफ लगाने से पहले सोचना होगा

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 100 प्रतिशत टैरिफ पर रोक लगाने के फैसले के एक दिन बाद अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा बयान सामने आया है। रुबियो ने भारत को अमरीका का एक महत्त्वपूर्ण सहयोगी और पार्टनर बताया है। उन्होंने कहा कि भारत पर कोई भी टैरिफ या प्रतिबंध लगाने से पहले ऊर्जा जरूरतों और दुनिया पर पडऩे वाले इसके प्रभाव का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। बता दें कि अमरीका ने कुछ ही महीने पहले एक कानून पारित किया, जिसके तहत रूस से कच्चा तेल और गैस खरीदने वाले दुनिया के पांच सबसे बड़े देशों से आने वाले सामान पर 100 फीसदी तक का टैरिफ लगाने का प्रावधान था। इन पांच बड़े देशों में भारत भी शामिल है।

 


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस कानून को फिलहाल रोक दिया है। विदेश मंत्री रुबियो इस महीने के अंत में भारत आने वाले हैं। वह दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरियों में से एक जामनगर का भी दौरा करने वाले हैं। रुबियो ने कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति इस कानून के दूरगामी प्रभावों का आकलन करने के लिए 60 दिनों की समय-सीमा का उपयोग करना चाहते हैं।

वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर पहले से ही भारी दबाव

रुबियो ने कहा कि ये प्रतिबंध सिर्फ रूस पर नहीं थे, बल्कि भारत जैसे सहयोगी देशों पर भी भारी टैरिफ लगाते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप यह समझना चाहते हैं कि इन प्रतिबंधों और शुल्कों का अमरीकी और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा। उन्होंने माना कि भारत ने स्वेच्छा से अपने ऊर्जा संसाधनों में विविधता लाने की कोशिश की है, लेकिन रूस से मिलने वाली ऊर्जा की पूर्ति को एक दिन में बंद कर देना व्यावहारिक नहीं है। अमरीका ने इस बात का भी ध्यान रखा है कि वर्तमान में मध्य पूर्व में हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब पर हमलों, लाल सागर में तनाव और यूके्रन युद्ध के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर पहले से ही भारी दबाव और महंगाई बनी हुई है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button