पंजाब के कृषि एवं सहायक व्यवसायों को और मजबूत करने की दिशा में लगातार किए जा रहे प्रयासों के तहत राज्य के पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज मत्स्य पालन विभाग में नवनियुक्त दो उम्मीदवारों, जिनमें एक मल्टीपरपज फिशरीज स्किल्ड वर्कर और एक फिशरमैन (मछली पालक) शामिल है, को नियुक्ति पत्र सौंपे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ये नियुक्तियां उस निरंतर भर्ती अभियान का हिस्सा हैं, जिसके तहत मत्स्य पालन विभाग में वर्ष 2022 से अब तक 55 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भर्ती की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इससे विभाग की प्रशासनिक, तकनीकी एवं कार्यकारी क्षमता में काफी वृद्धि हुई है। यह कदम मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की मत्स्य पालन क्षेत्र को बढ़ावा देने तथा पंजाब भर के मछली पालकों को पूर्ण सहयोग प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा, “वर्ष 2022 से लगातार जारी भर्ती अभियान के तहत आज ये नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं, जो मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की मत्स्य पालन विभाग के आधुनिकीकरण और सुदृढ़ीकरण के प्रति ठोस प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन अधिकारियों से लेकर तकनीकी अमले और कुशल कामगारों तक विभिन्न कैडरों में योग्य युवाओं को शामिल करके हम न केवल विभागीय कामकाज को सुचारू बना रहे हैं, बल्कि अपने मछली पालकों को बेहतर सेवाएं और तकनीकी सहायता उपलब्ध करवाना भी सुनिश्चित कर रहे हैं।”
स. खुड्डियां ने बताया कि विभिन्न कैडरों में कुशल पेशेवरों की भर्ती करके विभाग ने अपने जमीनी और प्रशासनिक कामकाज को काफी मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि इन नई नियुक्तियों के साथ पंजाब मत्स्य पालन विभाग टिकाऊ एक्वाकल्चर (जलीय कृषि) पद्धतियों को बढ़ावा देने, मछली उत्पादन बढ़ाने और राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन विभाग के प्रमुख सचिव श्री राहुल भंडारी ने कहा कि मत्स्य पालन विभाग पंजाब में एक्वाकल्चर एवं मत्स्य पालन के टिकाऊ विकास और विस्तार के मिशन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नवीन विचारों एवं तकनीकों, क्षमता निर्माण कार्यक्रमों, तकनीकी प्रशिक्षण और जमीनी स्तर पर सहायता के माध्यम से विभाग जल संसाधनों के प्राकृतिक संतुलन तथा दीर्घकालिक स्थिरता को बनाए रखते हुए सभी हितधारकों, विशेष रूप से मछली पालकों की आय और जीवन स्तर को ऊंचा उठाने पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रहा है।