हरियाणा

सीएम सैनी ने दो साल का रिपोर्ट कार्ड किया पेश; बोले, 76 संकल्प पूरे, 141 पर काम जारी

हरियाणा में भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शनिवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि 2024 के विधानसभा चुनाव में संकल्प पत्र में किए गए 217 संकल्पों में से 76 को दो साल में पूरा कर दिया है, जबकि बाकी 141 पर तेजी से काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने स्वीडन और सिंगापुर के दौरों में कुल 9,500 करोड़ रुपए के निवेश पर सहमति बनने की बात कही। उनके मुताबिक, स्वीडन में 4 हजार करोड़ रुपए के निवेश से प्रदेश में 11 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के कार्यकाल से राज्य के लोग परेशान थे, इसलिए उन्होंने तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनाई। नायब सैनी ने कहा कि लोगों ने जो प्यार दिया था, उसे आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। स्वीडन और सिंगापुर के प्रतिनिधियों को 2027 में होने वाली ग्लोबल मीट हैपनिंग हरियाणा के लिए निमंत्रण दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीनदयाल लाडो योजना, किसानों की 24 फसलों की खरीद और नकली खाद बेचने वालों को 5 साल की सजा का कानून बनाने जैसे संकल्प शामिल हैं। डंकी रूट पर कानून बनाने और हर अग्निवीर को सरकारी नौकरी की गारंटी देने का संकल्प भी पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में किडनी रोगियों को मुफ्त डायलिसिस की सुविधा दी जा रही है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी गई है। हरियाणा राज्य के गठन से पहले पट्टेदार भूमि पर खेती करने वाले किसानों को मालिकाना हक दिया गया है। बाकी 141 संकल्पों पर तेजी से काम किया जा रहा है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button