आकाश आनंद की बसपा में वापसी, सुप्रीमो मायावती ने बड़े भतीजे को फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक

आकाश आनंद की फिर से बसपा में वापसी हो गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़े भतीजे आकाश को फिर से नेशनल को-ऑर्डिनेटर बनाया है। मायावती ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट करके कहा कि काफी सोच-विचार करने के बाद पार्टी और मूवमेंट के हित में आकाश आनंद को फिर बसपा का राष्ट्रीय संयोजक बनाकर पार्टी में कार्य करने का मौका दे रही हूं। उम्मीद है कि वह उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ द्वारा राजनीति सेे संन्यास लेने के बाद अब पार्टी में सब कुछ ठीक व सुचारू ढंग से चलेगा और पार्टी संगठन में भी बार-बार परिवर्तन नहीं करना पड़ेगा।
यह काफी कुछ आकाश आनंद पर भी निर्भर करेगा। मायावती ने कहा कि आकाश की वापसी के लिए ईशान आनंद और अन्य नेताओं ने अपनी सहमति दी थी। मायावती ने कहा कि आकाश आनंद के राजनीतिक उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं। मायावती ने कहा कि वैसे तो आकाश आनंद का व्यक्तत्वि पार्टी में काफी हद तक ठीक ही रहा है, लेकिन इनको लेकर पिछले दिनों कुछ ऐसे कारण भी रहे हैं, जिसकी वजह से पार्टी संगठन में कई बार कुछ ज़रूरी परिवर्तन भी करने पड़े हैं और फिर अंतत: आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को राजनीति से संन्यास लेने के लिए मजबूर भी होना पड़ा है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714