आज की ख़बरपंजाब

जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग में 54 और पुड्डा में दो नए उम्मीदवारों की नियुक्ति; हरदीप सिंह मुंडियां ने सौंपे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़, 25 नवंबर:*

पंजाब के कैबिनेट मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने आज जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग में नवनियुक्त 54 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। योग्यता के आधार पर चयनित इन कर्मचारियों में 46 ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर, पांच कम्युनिटी डेवलपमेंट स्पेशलिस्ट और तीन आई.ई.सी. स्पेशलिस्ट शामिल हैं।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

पंजाब भवन में आयोजित समारोह के दौरान नवनियुक्त कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को बधाई देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नए कर्मचारियों के विभाग में शामिल होने से विभागीय परिवार का विस्तार हुआ है। वे आम जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार योग्य एवं पात्र उम्मीदवारों को रोज़गार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

स. हरदीप सिंह मुंडियां ने नवनियुक्त कर्मचारियों से अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी, समर्पण भावना और निष्ठा के साथ निभाने की अपील करते हुए कहा कि जनसेवा एक महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी है। सभी कर्मचारियों को अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए जनकल्याण के लिए मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त कर्मचारी अपनी ज़िम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक मज़बूत बनाने में योगदान देंगे।

इस अवसर पर जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के सचिव श्री रामवीर ने नए कर्मचारियों का विभाग में स्वागत करते हुए कहा कि आज से वे विभागीय परिवार का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए हैं। उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों से पूरी लगन, अनुशासन और ज़िम्मेदारी की भावना के साथ काम करने तथा विभाग के उद्देश्यों की पूर्ति में अपना योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि विभाग की प्रगति और आम जनता तक बेहतर सेवाएं पहुंचाने में कर्मचारियों की समर्पित भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इसके अतिरिक्त, पुड्डा भवन में आयोजित एक अलग संक्षिप्त समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने पंजाब सरकार की अनुकंपा नियुक्ति नीति के तहत पुड्डा में भर्ती किए गए दो क्लर्क-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटरों को भी नियुक्ति पत्र सौंपे।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button