जो महिला सवाल करे, उसे चुप करा दो, प्रदर्शन में महिला पत्रकारों से बदसलूकी पर बरसे राहुल गांधी

नई दिल्ली
्रलोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में हालिया प्रदर्शनों के दौरान महिलाओं और महिला पत्रकारों के साथ कथित बदसलूकी को लेकर दिल्ली पुलिस और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। श्री गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि दिल्ली में इस समय जो हो रहा है, उसका एक ही पैटर्न है-जो महिला सवाल पूछे, उसे चुप कराओ। उन्होंने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया गया और महिला प्रदर्शनकारियों ने पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा बदसलूकी के आरोप लगाए।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उन्होंने कहा कि महिला पत्रकारों के कैमरे छीने गए और उन्हें घसीटा गया। हालिया जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रकारों ने पुलिसकर्मियों पर यौन दुव्र्यवहार के आरोप लगाए हैं, जिनकी शिकायतें दिल्ली पुलिस ने जांच के लिए क्राइम ब्रांच को भेजी हैं। श्री गांधी ने साकेत थाने से जुड़े पुराने मामले का हवाला देते हुए पूरा सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने और दोषी पुलिसकर्मियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने शाहीन, नफ़ीसा समेत कथित पीडि़तों को न्याय देने की मांग करते हुए श्री शाह से सवाल किया कि आप और आपकी पुलिस महिलाओं से डरती क्यों है? गौरतलब है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफ़े की मांग को लेकर दिल्ली के अलग अलग-अलग इलाक़ों में लगातार विरोध प्रदर्शन जारी हैं।